रांची / 9 सीटों पर सीधा मुकाबला, 3 पर त्रिकोणीय और एक पर चतुष्कोणीय संघर्ष

रांची. झारखंड में 30 नवंबर को होने वाले पहले चरण की 13 सीटों पर 190 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  भाजपा और झाविमो ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारा है। गठबंधन के तहत कांग्रेस के 6, झामुमो 4 और राजद के 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2014 में इन 13 सीटों में भाजपा ने 6, झाविमो 2, झामुमो और कांग्रेस ने 1-1 सीटें जीती थीं। बाद में झाविमो के दोनों विधायक पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। 13 सीटाें में भाजपा विधायकों की संख्या  8 हो गई थी। इस चुनाव 9 सीटों पर सीधा मुकाबला होगा। वहीं, 3 सीटों पर त्रिकोणीय और एक पर चतुष्कोणीय संघर्ष के आसार हैं।


2 सीटों पर मुकाबले में महिलाएं


छतरपुर : भाजपा से पुष्पा देवी विधानसभा चुनाव लड़ रही है
लोहरदगा : नीरू शांति भगत को आजसू ने मैदान उतारा है